रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगाड़ी का दिल्ली एम्स में कोरोना से निधन

रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगाड़ी का दिल्ली के एम्स में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है। वे कोरोना से संक्रमित थे। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और अन्य राजनेताओं ने भी सुरेश अंगाड़ी के निधन पर गहरा शोक जताया है। साथ ही उनके शोक-संतपत परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सुरेश अंगाड़ी कर्नाटक के बेलगावी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद थे। उनका जन्म 1 जून 1955 को कर्नाटक के बेलगाम जिले में हुआ था। वे 2004 से ही लगातार इस लोकसभा सीट से भाजपा का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उनकी 2 पुत्रियां हैं।

Related posts

3 Thoughts to “रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगाड़ी का दिल्ली एम्स में कोरोना से निधन”

  1. […] दिल का दौरा पड़ने से आज 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका जन्म 24 मार्च 1961 को […]

  2. […] से जेएमएम विधायक हाजी हुसैन अंसारी की कोरोना से मृत्यु हो गयी। वे 73 वर्ष के थे। […]

Leave a Comment