नई दिल्लीः भाजपा की नवीन राष्ट्रीय टीम की घोषणा आज हो गई है। नितिन नवीन के नए अध्यक्ष बनने के बाद से ही पार्टी में नई टीम की घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही थी। इस टीम में कुछ पुराने लोगों को बनाए रखा गया है। वहीं नए लोगों को भी स्थान दिया गया है। इस टीम में युवा और महिलाओं को भी पर्याप्त स्थान मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री बसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत और राम माधव सहित 13 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। विनोद तावड़े, सुनील…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय
वंदे मातरम् के अपमान का विरोध, भाजपा ने फूंका कांग्रेसियों का पुतला
पटना: कांग्रेस द्धारा राष्ट्र-गीत ’वंदे मातरम्’ का अपमान किए जाने के विरोध में, बिहार में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस दौरान जुलूस निकालकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला फूंक कर, अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘वन्दे मातरम्’ केवल एक राष्ट्र-गीत नहीं बल्कि भारत की राष्ट्रचेतना और स्वाभिमान की हुंकार है। इसके सम्मान की रक्षा के लिए…
Read Moreराम जन्मभूमि ट्रस्ट से चंपत और मिश्रा की छुट्टी, कृष्ण मोहन को मिला प्रभार
अयोध्याः राम मंदिर परिसर में आयोजित, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में, चम्पत राय और अनिल मिश्र का त्यागपत्र स्वीकार करके, उन्हें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ न्यास से पदमुक्त कर दिया गया है। चंपत राय ट्रस्ट के महासचिव और अनिल मिश्रा ट्रस्ट के सदस्य थे। साथ ही गोपाल नगरकोटे को विशेष आमन्त्रित सदस्य सूची से हटाने का निर्णय किया गया। बैठक में ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन को प्रभारी महासचिव बनाया गया है। स्थायी व्यवस्था होने तक, उन्हें ट्रस्ट के प्रबंधन और संचालन का उत्तरदायित्व सौंपा गया है।…
Read Moreझारखंड से राज्यसभा के लिए बैद्यनाथ और नथवानी निर्वाचित, प्रणव झा हारे
रांचीः झारखंड में राज्यसभा के दो सीटों के लिए हुए चुनाव में, सत्ताधारी गठजोड़ की कलई खुल गई है। झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम तो जीत गए लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा हार गए। वहीं एनडीए समर्थित परिमल नथवानी ने जीतकर सबको चौंका दिया। वह पहले भी झारखंड से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। वैद्यनाथ राम को 30 वोट मिले जबकि परिमल नाथवानी को 28 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को मात्र 20 वोट मिले। वहीं 3 वोट निरस्त कर दिए गए। बैद्यनाथ राम की जीत पहले से ही सुनिश्चित थी।…
Read Moreमहिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में धड़ाम
नई दिल्लीः संसद में प्रस्तावित, महिला आरक्षण से संबंधित 131वां संविधान संशोधन विधेयक-2026 लोकसभा में धड़ाम हो गया। विपक्षी दलों के भारी विरोध के बाद, अंततः यह विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो सका। संविधान में संशोधन के लिए दो तिहाई समर्थन की आवश्यकता थी पंरतु इस विधयेक के पक्ष में 298 जबकि विपक्ष में 230 वोट पड़े। भाजपा ने इस विधेयक के नहीं पारित होने के लिए जहां कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके सहित अन्य राजनीतिक दलों को उत्तरदायी बताया है वहीं विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर…
Read Moreभाजपा के ‘नवीन बॉस’ नितिन ने संभाली पार्टी की कमान
भाजपा में आज से नितिन के ‘नवीन’ युग का शुभारंभ हो गया है। बिहार के बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया। वे भाजपा का 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित एक समारोह में, पार्टी के चुनाव प्रभारी के. लक्ष्मण ने उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। इसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें, उनके कार्यालय में पदासीन कराया। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, पथ निर्माण…
Read Moreभाजपा ने सी.पी. राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति प्रत्याशी
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन का, देश का अगला उपराष्ट्रपति होना लगभग तय है। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने उपराष्ट्रपति के लिए उनके नाम की घोषणा की। लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को मिलाकर कुल बहुमत से ज्यादा का आकड़ा एनडीए के पक्ष में है। 4 मई 1957 को तमिलनाडु के कोयंबटूर में जन्मे सी.पी. राधाकृष्णन बचपन से ही ईमानदारी और सादगी के लिए जाने जाते रहे हैं। छात्र जीवन में ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे और समाजसेवा को जीवन का लक्ष्य बना लिया था। 1990…
Read Moreदेशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
देश – विदेश में आज पूरे हर्षोल्लास के साथ, भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव महापर्व जन्माष्टमी मनाई जा रही है। मथुरा और वृंदावन सहित भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े अन्य स्थानों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम है। मथुरा स्थित भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि में शाम तक 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वृंदावन में भी लगभग 10 लाख भक्त मौजूद हैं। बांके बिहारी मंदिर के बाहर दर्शन करने वालों की लंबी लाइन लगी है। मथुरा के कारीगरों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि में ठाकुरजी को अर्पित किए जाने वाले वस्त्र को 6…
Read Moreदेशभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम, मोदी ने लालकिले पर फहराया तिरंगा
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले पर लगातार 12वीं बार तिरंगा लहराया। इस दौरान उन्होंने 103 मिनट लंबा ऐतिहासिक भाषण दिया, जो अब तक लाल किले से किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया सबसे लंबा भाषण है। इससे पूर्व, वर्ष 2015 में उन्होंने 88 मिनट लंबा भाषण दिया था जो तब तक का उनका सबसे लंबा भाषण था और उस समय उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का 1947 के 72 मिनट के भाषण का रिकॉर्ड तोड़ा था। अपने…
Read Moreदिल्ली में खिला कमल, ‘आप’ हुई भाजपा की हाफ, कांग्रेस पूरी तरह साफ
नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। उसे दो तिहाई से भी ज्यादा सीटों पर विजय प्राप्त हुई है। यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी में, अरविंद केजरीवाल के झाड़ू के तिनके- तिनके बिखर गए। पिछले 11 वर्षों से दिल्ली की सत्ता पर आसीन, आम आदमी पार्टी मात्र 22 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। वहीं शीला दीक्षित के समय लगातर 15 वर्षों तक, दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी, अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराते हुए, एक…
Read More