वर्ष 2024 के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को देने की घोषणा हुई है। अनंत नाग का कन्नड़ सिनेमा में विशेष योगदान रहा है। 300 से अधिक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके अनंत को वर्ष 2025 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने 250 से अधिक कन्नड़ फिल्मों और हिंदी, तेलुगु, तमिल, मराठी, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं की कुछ फिल्में में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। भारत सरकार ने चलचित्र जगत, विशेषकर कन्नड़ सिनेमा में उनके…
Read MoreAuthor: Magadh Samachar
सेवानिवृत एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र बने श्री राम मंदिर अयोध्या के पहले सीईओ
अयोध्याः बाबा मणिराम दास छावनी में आयोजित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासियों की बैठक में, सेवानिवृत एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया। आठ हजार से भी ज्यादा प्रत्याशियों में ये उनका चयन किया गया। एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान को धूल चटायी थी। बैठक में न्यास के तीन रिक्त पदों को भी भरा गया। महेश भागचंदका, मदन मोहन पांडे और डॉ. निर्मला यादव को न्यास का नया सदस्य बनाया गया है। वहीं…
Read Moreबिहार और झारखंड के बीच सोन नदी जल का बंटवारा संपन्न
नई दिल्लीः सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में, बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से जुड़ी समस्या का सर्वसम्मत समाधान हो गया। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य लोग भी शामिल थे। झारखण्ड के निर्माण के साथ ही यह विवाद, दोनों राज्यों के बीच शुरू हो गया था। अंततः 25 वर्ष बाद इस विवाद को दोनों पक्षों के बीच सुलझा लिया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में दोनों राज्यों…
Read Moreनेपाल में अचानक आयी बाढ़ ने मचाया प्रलय, हजारों लोग हताहत
काठमांडू : नेपाल के उत्तरी भाग में अचानक से आयी प्रलयंकारी बाढ़ की चपेट में आने से, हजारों लोग के काल कवलित होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि तिब्बत की ओर से, नेपाल के रसुवा में भोटे कोशी नदी में भारी बाढ़ आ गई। इस बाढ़ ने रसुवा में नदी के किनारे स्थित घरों को नष्ट कर दिया। वहां निर्माणाधीन एक पनबिजली परियोजना भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी। पनबिजली परियोजना का पूरा ढांचा और एक लोहे का पुल बाढ़ में बह गये। स्थानीय प्रशासन ने…
Read Moreभाजपा के राष्ट्रीय टीम की घोषणा, राम माधव और स्मृति ईरानी को मिला स्थान
नई दिल्लीः भाजपा की नवीन राष्ट्रीय टीम की घोषणा आज हो गई है। नितिन नवीन के नए अध्यक्ष बनने के बाद से ही पार्टी में नई टीम की घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही थी। इस टीम में कुछ पुराने लोगों को बनाए रखा गया है। वहीं नए लोगों को भी स्थान दिया गया है। इस टीम में युवा और महिलाओं को भी पर्याप्त स्थान मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री बसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत और राम माधव सहित 13 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। विनोद तावड़े, सुनील…
Read Moreवंदे मातरम् के अपमान का विरोध, भाजपा ने फूंका कांग्रेसियों का पुतला
पटना: कांग्रेस द्धारा राष्ट्र-गीत ’वंदे मातरम्’ का अपमान किए जाने के विरोध में, बिहार में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस दौरान जुलूस निकालकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला फूंक कर, अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘वन्दे मातरम्’ केवल एक राष्ट्र-गीत नहीं बल्कि भारत की राष्ट्रचेतना और स्वाभिमान की हुंकार है। इसके सम्मान की रक्षा के लिए…
Read Moreअशोक धाम पर शोक की छाया, भगदड़ में गयी 8 श्रद्धालुओं की जान
बिहार के लखीसराय जिला अंतर्गत अशोक धाम में, श्रावण सोमवारी और नागपंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी दौरान बिजली का करंट फैलने की अफवाह के बाद वहां भगदड़ मच गयी। इस दौरान आठ श्रद्धालुओं की भीड़ में दबने और दम घुटने से मृत्यु हो गयी। मृतकों में हलसी की हेमलता यादव, ललिता यादव, सविता यादव, बड़हिया की मनमाला देवी सहित अन्य शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही, स्थानीय विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया…
Read Moreरांची में छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी, अनशन भी नहीं टूटेगा
रांचीः झारखण्ड की राजधानी में छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी रहा। इसके साथ ही उनका अनिश्चितकालीन अनशन भी जारी है। ‘जेपीएससी जेएसएससी रिफॉर्म’ के तत्वाधान में चल रहे इसे आंदोलन को, लोगों विशेषकर युवाओं का समर्थन लगातार मिल रहा है। रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में चल रहे इसे धरना- प्रदर्शन सह आंदोलन में छात्रों को अपना समर्थन देने के लिए, अब स्कूल- कॉलेज के छात्र भी पहुंचने लगे हैं। आंदोलनरत छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी तीन मांगें नहीं मानी जाती, वे अपना आंदोलन समाप्त…
Read Moreबांकीपुर में ढहा भाजपा का किला, प्रशांत किशोर ने चखा जीत का स्वाद
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने बाजी मार ली है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को हराकर पहली बार राजनीति में जीत का स्वाद चखा है। राजद प्र्र्र्र्र्र्र्र्रत्याशी रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। पिछले 30 वर्षों से भाजपा के गढ़ रहे बांकीपुर विधानसभा पर, अपनी विजय पताका लहराकर प्रशांत किशोर ने भाजपा को गहरी चोट दी है। वह इस कारण से भी क्योंकि यह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की परंपरागत सीट रही है। प्रशांत किशोर को 64,151 वोट (49.23%), भाजपा के…
Read Moreराम जन्मभूमि ट्रस्ट से चंपत और मिश्रा की छुट्टी, कृष्ण मोहन को मिला प्रभार
अयोध्याः राम मंदिर परिसर में आयोजित, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में, चम्पत राय और अनिल मिश्र का त्यागपत्र स्वीकार करके, उन्हें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ न्यास से पदमुक्त कर दिया गया है। चंपत राय ट्रस्ट के महासचिव और अनिल मिश्रा ट्रस्ट के सदस्य थे। साथ ही गोपाल नगरकोटे को विशेष आमन्त्रित सदस्य सूची से हटाने का निर्णय किया गया। बैठक में ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन को प्रभारी महासचिव बनाया गया है। स्थायी व्यवस्था होने तक, उन्हें ट्रस्ट के प्रबंधन और संचालन का उत्तरदायित्व सौंपा गया है।…
Read More