राजनाथ सिंह ने मास्को में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भारत के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संदेश में इसे महात्मा गांधी के प्रति उनकी विनम्र श्रद्धांजलि बताया।

आपको बता दें कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय रूस के दौरे पर मास्को में हैं। वहां उनकी रूसी रक्षा मंत्री से कई विषयों पर बात होगी। चीन के साथ वर्तमान तनाव की स्थिति को देखते हुए, रक्षा मंत्री की इस यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment