पंजाबः सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब बॉर्डर पर एक सर्च ऑपरेशन के दौरान, घातक हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी है। ये हथियार पाकिस्तान से तस्करी करके लाये जा रहे थे। पंजाब के अबोहर में, भारत-पाक सीमा पर पकड़ाए घातक हथियारों की इस खेप में 3 एके 47 रायफल और उसकी 6 मैगजीन में 91 राउण्ड गोलियां, 2 एम 16 राइफल और उसकी 4 मैगजीन में 57 राउण्ड गोलियां, 2 पिस्तौल और उसकी 2 मैगजीन में 20 राउण्ड गोलियां शामिल हैं।

ये सभी घातक हथियार, एक सामान्य प्लास्टिक के थैले में पैक थे। बीएसएफ इसे एक बड़ी सफलता मान रही है। वहीं खोजी अभियान अभी भी जारी है।
[…] सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भारत से तस्करी करके […]
[…] राचीः टीपीसी के एरिया कमांडर रामेश्वर उर्फ राजेश महतो उर्फ पहाड़ी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। उसे चतरा और रांची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर, संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी पिपरवार थाना क्षेत्र के बचरा बस्ती से हुई है। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। पुलिस इसे एक बड़ी सफलता मान रही है। […]