केन्द्रीय चुनाव आयोग ने जन अधिकार पार्टी (लो) के पुराने चुनाव चिन्ह हाॅकी को, न्यूनतम अनिवार्य अर्हताओं को पूरा नहीं करने के कारण जब्त कर लिया है। चुनाव आयोग ने पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (लो) को 2020 के बिहार विधान सभा चुनाव के लिए नया चुनाव चिन्ह ‘कैंची’ दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि 2015 में मिला हाॅकी चुनाव चिन्ह आज की तिथि में खत्म हो गया है। अब पार्टी का नया चुनाव चिन्ह कैंची छाप है और इसी चुनाव चिन्ह से, पार्टी सभी 243 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कैंची चुनाव चिन्ह मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इसी कैंची के सहारे अब बिहार की जनता भ्रष्ट्राचारियों और लुटेरों के पर कतरेगी।
केंद्रीय चुनाव आयोग ने पप्पू यादव को थमायी ‘कैंची’

[…] उपेक्षा से नाराज चल रहे, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने […]
[…] चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। नई दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बिहार विधानसभा चुनाव समेत अन्य उपचुनावों की घोषणा करते हुए कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे और मतगणना 10 नवंबर को होगी। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए किसी भी मतदान केंद्र पर एक हजार से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे। वहीं मतदान का समय भी पहले की अपेक्षा एक घंटा बढ़ा दिया गया है। अब मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। नामांकन के लिए प्रत्याशी के वाहन सहित मात्र 2 वाहन ही जा सकेंगे। डोर टू डोर कैंपेन के दौरान प्रत्याशी सहित मात्र 5 लोग ही होंगे। चुनाव आयोग इसकी स्वयं भी निगरानी करेगा। […]