15 लाख नए राशन कार्ड जारी करेगी हेमंत सोरेन सरकार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तीन दिवसीय दुमका दौरे पर हैं। आज उन्होंने मसलिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में आम‌लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित जन समुदाय को बताया कि उनकी सरकार ने नए स्तर से 15 लाख लोगों को राशन कार्ड देने जा रही है। इसके साथी ही उन्होंने घोषणा की कि उनकी सरकार राज्य के वैसे सभी लोगों को वृद्धा पेंशन देगी, जिनकी आयु 60 वर्ष से उपर है। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए सभा स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी। यहां गौर करने वाली बात यह थी कि इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया।

Related posts

5 Thoughts to “15 लाख नए राशन कार्ड जारी करेगी हेमंत सोरेन सरकार”

  1. […] आयोजित इस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए, रांची के टाटीसिलवे स्थित कौशल विकास केंद्र […]

  2. […] झारखंड सरकार के आश्वासन के पश्चात, राज्य में जारी सहायक पुलिस कमिर्यों का 12 दिन पुराना आदोंलन समाप्त हो गया है। राज्य सरकार की ओर से मंत्री मिथिलेश ठाकुर और सहायक पुलिस कर्मियों के प्रतिनिधमंडल के बीच सकारात्मक वार्ता हुई। […]

  3. […] रांचीः झारखंड सरकार राज्य के किसानों के दो हजार करोड़ रूपए के ऋण, इसी वित्तीय वर्ष में माफ कर देगी। झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने इस बारे में बताते हुए कहा है कि जल्द ही झारखंड के किसानों को शुभ संदेश मिलेगा। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक महत्वपूर्ण बयान में कहा है कि राज्य के जो भी लोग कृषि पर निर्भर हैं, उन सभी किसानों को स्वाबलंबी बनाने के लिए, उनकी सरकार एक कृषि योजना तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के अधिकांश लोग खेती-किसानी करते हैं और कृषि पर ही मुख्य रूप से निर्भर हैं। कृषि से जुड़ी सभी योजना अंतिम चरण में है। […]

  4. […] झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के लाखों किसानों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। हेमंत सरकार ने झारखंड के आठ लाख किसानों की कर्जमाफी के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इस मद में राज्य सरकार कुल दो हजार करोड़ रुपये के ऋण को माफ करेगी। एक अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2020 के बीच ऋण लेनेवाले किसानों को ही इस ऋण माफी प्रस्ताव का लाभ मिलेगा। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने रांची में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जल्द ही विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में ही कर्ज माफी की रूप-रेखा को अंतिम रूप दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव से झारखंड के लगभग आठ लाख किसान लाभान्वित होंगे। […]

Leave a Comment