मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पटना में आयोजित, बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 64 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। नीतीश कुमार ने ठीक विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के लोगों के बीच उपहारों की बरसात कर दी है। कैबिनेट ने कई लोगों के वेतन भत्तों में बढ़ोत्तरी को हरी झंडी दे दी है। आंगनबाड़ी सेविकाओं का भत्ता 1150 रू. से बढ़ाकर 1450 रू. कर दिया गया। वहीं मिनी आंगनवाड़ी सेविकाओं के भत्ते को 900 रू. से बढ़ाकर 1130 रू. कर दिया गया है। तालीमी मरकज वालों के इपीएफ में बढ़ोतरी के साथ ही भत्ते में 1000 रू. की वृद्धि की गयी है। रसोइयों के भत्ते को सरकार ने 500 रू. से बढ़ाकर 650 रू. कर दिया है। किसान सलाहकार के भत्ते में भी 1000 रू. की बढ़ोत्तरी की गयी है।
बिहार मोटरगाड़ी नियमावली में संशोधन
कोरोना संकट को देखते हुए सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर, बिहार मोटरगाड़ी नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके अंतर्गत अब स्कूली बसों में सीट से ज्यादा बच्चों को नहीं बिठाया जाएगा। बस या वाहनों में सीटों की संख्या को लेकर बोर्ड लगाना होगा।
[…] बिहार : चुनाव से पहले सेवा कर्मियों पर … […]
[…] ने स्थानीय टावर चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का […]
[…] ‘नांव’ महागठबंधन से खोलकर, कोई दूसरा ठौर तलाश सकते […]
[…] अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड पर […]