उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि नोएडा या ग्रेटर नोयडा में भारत की सबसे बड़ी फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में कार्ययोजना तैयार करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का कंगना रानावत, रवि किशन, प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा, लोक गायिका मालिनी अवस्थी सहित अन्य लोगों ने भी स्वागत किया है। मुंबई में हिन्दी कलाकारों के साथ भेद-भाव की घटनाओं को देखते हुए और फिल्म कलाकारों की मांग पर योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा की है। सुशांत सिंह राजपूत की तथाकथित हत्या मामले में दिन-प्रतिदिन हो रहे खुलासे और विवादों को देखते हुए कई लोगों ने यह मांग की थी कि हिन्दी फिल्म उद्योग की स्थापना उत्तर प्रदेश में होनी चाहिए। फिल्म केसरी का प्रसिद्ध गीत ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां’ लिखने वाले मनोज मुंतसिर ने सबसे पहले इस संबंध में मांग की थी।
योगी का ऐलान, नोएडा में होगा सबसे बड़ी फिल्म सिटी का निर्माण

[…] योगी का ऐलान, नोएडा में होगा सबसे बड़ी फ… […]
[…] उत्तर प्रदेश के हरदोई में विश्व प्रसिद्ध बेबली स्काॅट रिवाल्वर का निर्माण होगा। ब्रिटिश कंपनी बेबली स्काॅट को इसके लिए पहले ही केंद्र सरकार से अनुमति मिल चुकी है। लखनऊ की एक कंपनी इसमें बेबली स्काॅट की साझीदार होगी। पहले चरण में .32 बोर के रिवाल्वर का निर्माण किया जाएगा। इसका मूल्य 1 लाख 60 हजार रूपए होगा। […]
[…] उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपराधियों के हौसेले पस्त करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। पिछली बार प्रशासन ने सीएए दंगों के आरोपियों के पोस्टर चौराहों पर लगाए थे। अब योगी सरकार ने महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप, छेड़खानी और अन्य यौन अपराध करने वाले अपराधियों के पोस्टर चौराहों पर लगाने के आदेश दिए हैं। […]