झारखंड सरकार के आश्वासन के पश्चात, राज्य में जारी सहायक पुलिस कमिर्यों का 12 दिन पुराना आदोंलन समाप्त हो गया है। राज्य सरकार की ओर से मंत्री मिथिलेश ठाकुर और सहायक पुलिस कर्मियों के प्रतिनिधमंडल के बीच सकारात्मक वार्ता हुई।

राज्य सरकार की ओर से सहायक पुलिस कर्मियों की संविदा अवधि में दो वर्षों का विस्तार देने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही मानदेय में भी तीन हजार रूपए प्रतिमाह की वृद्धि का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा उनकी बाकी मांगों पर विचार करने और कार्रवाई करने के लिए राज्य सरकार की ओर से 15 दिनों का समय लिया गया है। इसके बाद मोरहाबादी में जमे सहायक पुलिस कर्मयों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया और अपने-अपने घरों के लिए बसों में सवार होकर निकल गए।

ये सहायक पुलिसकर्मी अपनी संविदा के 5 साल पूरे होने के बाद, सरकार से संविदा अवधि में अग्रेत्तर विस्तार सहित अन्य मांगों को लेकर विगत 12 सितंबर से आंदोलित थे। पूरे राज्य भर के सहायक पुलिसकर्मियों ने रांची के मोरहाबादी मैदान में डेरा जमा लिया था। उन्हें वहां से हटाने के लिए एक बार प्रशासन ने दमनात्मक कार्रवाई भी की लेकिन उन्हें हटाने में सफल नहीं हो सकी थी।
[…] में हड़कंप मच गया है। साइबर थाना पुलिस ने आज 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर […]