नहीं रहे दिग्गज दलित नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान

केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री और दिग्गज दलित नेता रामविलास पासवान का आज दिल्ली में 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल में उनका उपचार हो रहा था। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित सभी मंत्रियों और अन्य नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। उनका जन्म 5 जुलाई 1946 को खगड़िया में हुआ था। वे कई सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहे और अपने कार्य कुशलता के लिए काफी प्रसिद्ध थे। उन्होंने ही लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना की थी। उनके पुत्र चिराग पासवान अभी जमुई से सांसद हैं।

Related posts

One Thought to “नहीं रहे दिग्गज दलित नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान”

  1. […] लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज अपनी पार्टी का विजन डाॅक्यूमेंट जारी किया। इसमें कुल 10 बिंदुओं का उल्लेख किया गया है। पार्टी ने राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने को, प्राथमिकता सूचि में सबसे उपर रखा है। इसमें डाॅ राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिन को राष्ट्रीय मेधा दिवस के रूप में मनाने की बात भी कही गई है। […]

Leave a Comment