बिहार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री गणेश प्रसाद यादव का आज निधन हो गया। उनके निधन से औराई विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर है। गणेश प्रसाद यादव ने पटना के पारस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर, औराई के विधायक तथा बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत कुमार ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में स्वर्गीय गणेश प्रसाद यादव को क्षेत्र का लोकप्रिय और कर्मठ नेता बताया। स्वर्गीय गणेश प्रसाद यादव का पैतृक आवास औराई में है। उनका अंतिम संस्कार औराई में ही होगा।
पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री गणेश प्रसाद यादव का निधन

[…] […]
[…] बिहार विधानसभा अध्यक्ष चुनाव से पहले वायरल हुई आडियो क्लिप मामले में लालू यादव की परेशानी बढ़ती दिख रही है। पीरपैंती से भाजपा विधायक ललन पासवान ने इस मामले में, राजद सुप्रीमो लालू यादव के विरूद्ध पटना के निगरानी थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है और मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव पर, स्वयं को अपनी पार्टी और राजग सरकार के विरूद्ध बरगलाने का आरोप लगाया। ललन पासवान की प्राथमिकी को, पटना के निगरानी थाने में कांड संख्या 5802/26 नवंबर 2020 के अंतर्गत दर्ज कर लिया है। […]