कर्नाटक वन विभाग ने शिवमोगा के पास साकरेबेलु हाथी शिविर में पल रहे, दो साल के एक हाथी के बच्चे का नामकरण प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार के नाम पर किया है। आपको बता दें कि उनका हाल ही में हृदय गति रूकने से निधन हो गया था। शिवमोगा वन्यजीवन संभाग के उप वन संरक्षक के अनुसार पुनीत राजकुमार ने इस शिविर का भ्रमण किया था और इस नन्हें हाथी के साथ समय व्यतीत किया था। वहां के वन्य जीव कर्मचारियों और जनता की अनुरोध पर वन विभाग ने अभिनेता पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि और सम्मान स्वरूप, इस नन्हें हाथी का नाम पुनीत रख दिया। लोग वन विभाग के इस नामकरण की प्रशंसा कर रहे हैं।
नन्हें हाथी को मिला नाम, पुनीत को सम्मान
