2025 से 2030, बिहार में 10वीं बार फिर से नीतीश

एनडीए विधायक दल के नेता, नीतीश कुमार ने एक बार फिर से, बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभाल लिया है। 20 नवंबर 2025 को, पटना के प्रसिद्ध गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में, उन्होंने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें बीजेपी के 14 और जद (यू) कोटे के 8 मंत्री शामिल हैं।

एक बार फिर से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा बिहार के उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। वहीं शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों में अशोक चौधरी, विजय चौधरी, सुनील कुमार, बिजेंद्र यादव, रामकृपाल यादव, श्रेयशी सिंह, रमा निषाद, अरूण शंकर प्रसाद, मंगल पाण्डेय, नितीन नवीन, मोहम्मद जमां खान आदि शामिल हैं।

यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल हुए हैं। इससे पहले 2020 में खराब मौसम के कारण वे, नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए। इस दौरान पटना का गांधी मैदान एनडीए समर्थकों से खचाखच भरा था। हाल ही संपन्न बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए ने 243 विधानसभा सीटों में से 202 सीटें जीतकर अपनी विजय पताका फहराया था।

Related posts

Leave a Comment