किसानों के दो हजार करोड़ के ऋण माफ करेगी झारखंड सरकार

रांचीः झारखंड सरकार राज्य के किसानों के दो हजार करोड़ रूपए के ऋण, इसी वित्तीय वर्ष में माफ कर देगी। झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने इस बारे में बताते हुए कहा है कि जल्द ही झारखंड के किसानों को शुभ संदेश मिलेगा। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक महत्वपूर्ण बयान में कहा है कि राज्य के जो भी लोग कृषि पर निर्भर हैं, उन सभी किसानों को स्वाबलंबी बनाने के लिए, उनकी सरकार एक कृषि योजना तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के अधिकांश लोग खेती-किसानी करते हैं और कृषि पर ही मुख्य रूप से निर्भर हैं। कृषि से जुड़ी सभी योजना अंतिम चरण में है।

Related posts

One Thought to “किसानों के दो हजार करोड़ के ऋण माफ करेगी झारखंड सरकार”

Leave a Comment