अपनी उपेक्षा से नाराज चल रहे, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन से नाता तोड़ लिया है। केवल इसकी औपचारिक घोषणा की जानी बाकी है। बताया जा रहा है कि विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के मुकेश सहनी भी जल्द ही अपनी ‘नांव’ महागठबंधन से खोलकर, कोई दूसरा ठौर तलाश सकते हैं।
‘रालोसपा अब महागठबंधन का हिस्सा नहीं’
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज पटना में पार्टी नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी। राज्य भर से बैठक में आए पार्टी नेताओं और समर्थकों को उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट कर दिया कि अब उनकी पार्टी महागठबंधन का हिस्सा नहीं है।
तेजस्वी के तेज पर कुशवाहा को नहीं भरोसा
उन्होंने तेजस्वी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव जैसे लोग नीतीश कुमार को पराजित नहीं कर सकते। उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव को बेहद कमजोर नेता बताते हुए कहा कि राजद अगर नेतृत्व बदलने पर राजी हो जाए तो वे अभी भी वे महागठबंधन में रहने को तैयार हैं। मतलब साफ है कि न तो राजद अपना नेतृत्व बदलेगा और न ही उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन में वापस लौटेंगे।
एनडीए में शामिल होंगे कुशवाहा!
सूत्रों के अनुसार उपेंद्र कुशवाहा 30 से ज्यादा सीटें चाह रहे थे जबकि राजद उन्हें 15 से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं था। ऐसे में कुशवाहा ने तय कर लिया कि जब कम सीटों पर ही चुनाव लड़ना है तो ज्यादा बेहतर संभावनाएं एनडीए में है। आज की बैठक में उन्होंने एक तरह से इसकी पुष्टि कर दी। अब रालोसपा के, एनडीए में शामिल होने की औपचारिक घोषणा होनी भर बाकी है। वैसे भी पिछला विधानसभा चुनाव रालोसपा ने एनडीए में ही लड़ा था।
[…] […]
[…] राष्ट्रीय लोकजन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आजआखिर […]