लखीसराय से भाजपा विधायक और एनडीए प्रत्याशी विजय सिन्हा को आज बिहार विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया। अध्यक्ष के चुनाव से पहले महागठबंधन के सदस्यों ने सदन में काफी हंगामा किया। हंगामे के कारण प्रोटेम स्पीकर जीतनराम मांझी ने सदन की कार्यवाही को 5 मिनट के लिए स्थगित भी कर दिया। पहले उन्होंने ध्वनिमत से विजय सिन्हा को निर्वाचित घोषित किया। विपक्षी सदस्यों की मांग पर सदन में मतदान कराया गया जिसमें विजय सिन्हा के पक्ष में कुल 126 मत पड़े जबकि उनके विरोध में 114 मत पड़े।
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए विजय सिन्हा

[…] बिहार के भाजपा विधायक ललन पासवान द्वारा वायरल आडियो मामले में, पटना निगरानी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद, उसका प्रभाव सीधे रांची में दिखा। चारा घोटाले में सजा काट रहे राजद अध्यक्ष लालू यादव को आखिरकार फिर से रिम्स पेइंग वार्ड में ही वापस भेज दिया गया। इससे पहले कोरोना के बहाने से उन्हें रिम्स निदेशक के बंगले में रखा गया था। हद तो तब हो गयी जब रिम्स के नए निदेशक को स्वयं ही सर्किट हाउस में जाकर ठहरना पड़ गया। […]
[…] भाजपा ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को राज्यसभा का टिकट देने की घोषणा कर दी है। लोजपा नेता रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए 14 दिसंबर को चुनाव होगा। भाजपा ने सुशील कुमार मोदी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उनकी जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। वहीं दूसरी ओर इसे सुशील मोदी को बिहार से दूर रखने के प्रयास के तौर पर भी देखा जा रहा है। […]