डाॅ. रघुवंश प्रसाद सिंह का नई दिल्ली के एम्स में निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रख्यात समाजवादी नेता डाॅ. रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन से बिहार में शोक की लहर है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू यादव समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने रघुवंश बाबू के निधन पर शोक प्रकट किया है। रघुवंश प्रसाद सिंह का, कोरोना संक्रमित होने के पश्चात का नई दिल्ली स्थित एम्स में उपचार हुआ था। दोबारा तबियत खराब होने के बाद से उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। एम्स में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रघुवंश प्रसाद सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की घोषणा की है।


4 बार वैशाली लोकसभा क्षेत्र का किया प्रतिनिधित्व
डाॅ. रघुवंश प्रसाद सिंह बिहार में कर्पूरी ठाकुर के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री रहे। उन्होंने 4 बार वैशाली लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व संसद में किया। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा।

Related posts

Leave a Comment