न्यूजीलैंड की संसद में भारतीय मूल के सांसद ने संस्कृत में ली शपथ

भारतीय मूल के सांसद डॉ गौरव शर्मा ने न्यूजीलैंड की संसद में संस्कृत भाषा में शपथ ली। डॉ शर्मा ने पहले न्यूजीलैंड की स्थानीय भाषा माउरी में शपथ ली, उसके बाद संस्कृत भाषा में शपथ ली। उनका ये कदम भारत और न्यूजीलैंड की सांस्कृतिक विरासत के प्रति उनके गहरे समर्पण का द्योतक है। डॉ गौरव शर्मा ने न्यूजीलैंड के संसदीय चुनाव में, लेबर पार्टी की टिकट पर हैमिल्टन वेस्ट संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीता है।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले हैं डॉ गौरव शर्मा

33 साल के डॉ गौरव शर्मा हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले हैं। आपको बता दें कि डॉ गौरव शर्मा ने ऑकलैंड से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने वाशिंगटन से एमबीए किया। वे न्यूजीलैंड के हैमिल्टन में प्रैक्टिस करते हैं। वे 2017 में भी न्यूजीलैंड के चुनावी मैदान में उतरे थे, परंतु तब वे हार गए थे।

Related posts

2 Thoughts to “न्यूजीलैंड की संसद में भारतीय मूल के सांसद ने संस्कृत में ली शपथ”

  1. […] चर्चा की। इस बारे में मालदीव स्थित भारतीय उच्चायोग ने जानकारी देते हुए कहा कि […]

Leave a Comment