नीरज चोपड़ा पहले मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में खिलाड़ियों को द्रोणाचार्य पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और तेनजिंग नोर्गे साहसिक खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया।

पुरस्कृत खिलाड़ियों के साथ रास्ट्रपति रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नीरज चोपड़ा को एथलेटिक्स में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, 2021 प्रदान किया। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में, शानदार प्रदर्शन करते हुए, भालाफेंक प्रतिस्पर्द्धा में स्वर्ण पदक जीता था। यह ओलंपिक के ट्रैक एंड फील्ड स्पर्द्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक था। इससे पहले नीरज चोपड़ा ने गोल्ड कोस्ट के राष्ट्रमंडल खेल 2018 में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं जकार्ता में आयोजित 2018 एशियाई खेलों में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।

Related posts

Leave a Comment