बांग्लादेशी प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार ने हिन्दू नरसंहार के लिए मांगी माफी

बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री मोहम्मद युनूस के मुख्य सलाहकार मो. शेखावत हुसैन ने आज मीडिया के समक्ष स्वीकार किया कि बांग्लादेश में, बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शेख हसीना सरकार की तख्ता पलट के बाद से, देश में हिन्दुओं की हत्या, आगजनी, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं देश भर में बृृहत स्तर पर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह मस्जिद में पांच बार नमाज पढ़ने वाले लोगों की जिम्मेदारी थी कि वे अपने देश के अल्पसंख्यकों की रक्षा करते लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शेखावत हुसैन ने कहा कि तख्ता पलट के बाद से देश में हिन्दुओं का नरसंहार, महिलाओं के साथ बलात्कार लगातार हो रहा है। हिन्दुओं की संपत्ति की लूट हुई है। उनके घर, व्यवसायिक प्रतिष्ठान और मंदिरों को आग लगा दिया गया है।


हिन्दू नरसंहार के विरोध में आज भी बांग्लादेश के कई नगरों में अल्पसंख्यक हिन्दुओं ने विशाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अंतरिम सरकार से अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए गुहार लगायी है। इन प्रदर्शनों में लाखों की संख्या में प्रताडित्रत हिन्दु शामिल हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भारत के कई नगरों में भी बांग्लादेश में हिन्दू नरसंहार के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। भारत सरकार लगातार इन घटनाओं पर नजर रख रही है।

Related posts

Leave a Comment