भारत की एक चोट से, चीन ठीक से उबर भी नहीं पाता कि भारत उस पर दूसरा प्रहार कर देता है। पिछले कुछ महीने से यही स्थिति बनी हुई। सीमा पर भारत के सैनिक, चीनी सैनिकों को ‘पीट’ रहे हैं, तो व्यापार के क्षेत्र में भारत सरकार उसे धोबी पाट दे रही है। भारत सरकार ने एक बार फिर से चीन के 118 मोबाइल एप पर रोक लगा दी है। इसमें मोबाइल गेम ‘पब जी’ भी शामिल है। केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा को इसके पीछे सबसे बड़ा कारण बताया है। गलवान की घटना के बाद से ही चीन के सामान और मोबाइल एप के प्रति देश में गुस्सा है। जन भावनाओं और देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक बार फिर से चीन पर कड़ा प्रहार किया है।
‘पब जी’ पर टूटा भारत का कहर, 118 चाइनीज एप पर रोक
