बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर ‘निश्चय संवाद’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं और आमलोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि अब बिजली है तो लालटेन की जरुरत नहीं। हमने कहा था बिजली पर काम नहीं करेंगे तो वोट नहीं मांगने जाऊंगा। हमने बिजली को हर घर से जोड़ा।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कंगना रानावत को दी ‘वाई श्रेणी’ की सुरक्षा
कानून व्यवस्था में हुआ सुधार
गंभीर अपराध के मामले में बिहार का स्थान 23वें नम्बर पर है। कभी बिहार पहले नम्बर पर हुआ करता था, ये उपलब्धि है। 15 साल पहले नरसंहार होता था, अब कानून का राज है। शाम होने से पहले लोग घर से नहीं निकलते थे, अब देखिए। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने बिहार में सांप्रदायिक सदभाव का काम किया है। कब्रिस्तान की घेराबंदी का कार्य किया। मंदिर की रक्षा के लिए दीवारों का निर्माण किया।
सर्वांगीन विकास कर रही है सरकार
उन्होंने कहा कि बिहार शिक्षा का मूल प्रदेश है। हम लोग इस पर और भी काम कर रहे हैं। हमने जिला स्तर पर एजुकेशन को बेहतर बनाया। शिक्षकों के लिए वेतन में 15 प्रतिशत की वेतन वृद्धि, विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट क्रेडिट योजना सहित शिक्षा को और बेहतर करने की योजनाएं हैं। बिहार में कृषि की उत्पादकता बढ़ी है। 13 जिलों में जैविक खेती का काम शुरू किया गया है। कृषि के क्षेत्र में सबसे ज्यादा विकास करना हमारा कर्तव्य है।कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दे रहे हैं।
[…] बिहार की राजधानी पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कांग्रेस, राजद और रालोसपा के नेताओं ने जदयू की सदस्यता ली। जदयू सांसद ललन सिंह ने बरबीघा से कांग्रेस विधायक सुदर्शन कुमार और गोविंदपुर से कांग्रेस विधायक पूर्णिमा यादव, राजद नेता और पूर्व मंत्री भोला राय, पंक्षी लाल राय और रालोसपा प्रवक्ता अभिषेक झा को जदयू की सदस्यता दिलायी और पार्टी में उनका जोरदार स्वागत किया। […]