2024 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को

वर्ष 2024 के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को देने की घोषणा हुई है। अनंत नाग का कन्नड़ सिनेमा में विशेष योगदान रहा है। 300 से अधिक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके अनंत को वर्ष 2025 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने 250 से अधिक कन्नड़ फिल्मों और हिंदी, तेलुगु, तमिल, मराठी, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं की कुछ फिल्में में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। भारत सरकार ने चलचित्र जगत, विशेषकर कन्नड़ सिनेमा में उनके योगदान के लिए, उन्हें भारतीय सिनेमा के सर्वाेच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Related posts

Leave a Comment