भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पटना में जदयू के अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भेंट की। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इस भेंट को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों पार्टी अध्यक्षों के साथ बैठक में जदयू सांसद ललन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित दोनों दलों के कई बड़े नेता भी शामिल हुए हैं।

लगभग 55 मिनट चली इस विचार मंथन में विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारा और चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। सूत्रों के अनुसार भाजपा और जदयू की यह बैठक बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुईं। बताया जा रहा है कि नड्डा और नीतीश ने मिलकर लोजपा का मामला सुलझा लिया है। चिराग पासवान को मनाने की जिम्मेवारी भाजपा को दी गई है। हालांकि इसपर औपचारिक घोषणा अभी होना बाकी है।
[…] सदस्यों ने बधाई दी। हरिवंश का जन्म बिहार के सिताबदियारा में हुआ था। उन्हें […]
[…] आवाम मोर्चा सेक्यूलर के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से लालू यादव के परिवार पर […]