मौसम विभाग ने दी देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्लीः भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जतायी है।

इसके अलावा बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र, यनम, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में, मौसम विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर हल्की गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जतायी है।

Related posts

Leave a Comment