चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। नई दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बिहार विधानसभा चुनाव समेत अन्य उपचुनावों की घोषणा करते हुए कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे और मतगणना 10 नवंबर को होगी। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए किसी भी मतदान केंद्र पर एक हजार से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे। वहीं मतदान का समय भी पहले की अपेक्षा एक घंटा बढ़ा दिया गया है। अब मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। नामांकन के लिए प्रत्याशी के वाहन सहित मात्र 2 वाहन ही जा सकेंगे। डोर टू डोर कैंपेन के दौरान प्रत्याशी सहित मात्र 5 लोग ही होंगे। चुनाव आयोग इसकी स्वयं भी निगरानी करेगा।

पहला चरण
पहले चरण में 71 सीटों के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा। पहले चरण के लिए अधिसूचना 1 अक्टूबर को जारी होगी। 8 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 9 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 12 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जाएंगे।
दूसरा चरण
दूसरे चरण में 94 सीटों के लिए 3 नवंबर को मतदान होगा। दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 9 अक्टूबर को जारी होगी। 16 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 19 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जाएंगे।
तीसरा चरण
तीसरे चरण में 78 सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा। तीसरे चरण के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी। 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 23 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जाएंगे।
Good
[…] तीन चरणों में होंगे बिहार में विधानसभ… […]
[…] है कि आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर चुनाव आयोग से उचित मंजूरी हासिल करने के बाद […]
[…] मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बिहार विधानसभा चुनाव […]