पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आज अपने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित एक पत्र में लिखा है कि यह बिहार के इतिहास में एक निर्णायक क्षण है।

उन्होंने आगे लिखा है कि जदयू प्रत्याशियों को दिया गया एक भी वोट, आने वाले समय में उनके बच्चों को पलायन के लिए विवश करेगा। उन्होंने उसी पत्र में ‘बिहार फस्र्ट, बिहारी फस्र्ट’ के नारे को भी एक बार फिर से दोहराया है। साथ ही राज्य में भाजपा और लोजपा की सरकार बनाने का दावा भी किया।

[…] नीतीश पर बरसे चिराग- जदयू की जीत से बिह… […]
[…] लोजपा के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार, पूरे राजकीय सम्मान के साथ पटना के जनार्दन घाट पर किया गया। उनके पुत्र और सांसद चिराग पासवान ने उन्हें मुखाग्नि दी। मुखाग्नि देने के पश्चात् मर्माहत चिराग पासवान अचेत होकर गिर पड़े। वहां उपस्थित लोगों ने उन्हें संभाला। इस दौरान वहां पर लाखों की संख्या में रामविलास पासवान को चाहने वाले लोग उपस्थित थे। चिता में आग की लपटें उठते ही पूरा क्षेत्र रामविलास पासवान अमर रहे और गूंजे धरती आसमान, रामविलास पासवान के नारों से गूंज उठा। अंतिम संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। […]
[…] आकलन किया। चिलचिलाती धूप में भी औराई विधानसभा क्षेत्र में, पूर्व भाजपा विधायक […]