हाथरस में आप सांसद संजय सिंह पर फेकी स्याही, विरोध में नारेबाजी

हाथरस: तथाकथित गैंगरेप की शिकार मृतक लड़की के परिजनों से मिलने पहुंचे, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और उनके साथ गए लोगों को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। पीड़िता के परिजनों से मिलकर लौट रहे संजय सिंह पर लोगों ने काली स्याही फेंकी और पीएफआइ के दलाल कहते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने बल का प्रयोग कर इनको वहां से निकाला।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह के साथ दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, विधायक राखी बिड़लान, पंजाब में आम आदमी पार्टी विधायक दल के नेता हरपाल सिंह चीमा, दिल्ली के विधायक रोहित महरौलिया और पवन शर्मा भी थे। इन सभी ने बूलगढ़ी गांव जाकर पीड़ित परिवार से भेंट की। सभी ने पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष का आश्वासन भी दिया। सांसद संजय सिंह ने कहा कि सरकार, जनता को मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है।

Related posts

Leave a Comment