मुंबई: गैंगस्टर रवि पुजारी को मुंबई कोर्ट ने 2016 की गजाली रेस्टोरेंट फायरिंग मामले में, 9 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस उसेे बेंगलुरु से मुंबई लेकर आयी थी। उसे 22 फरवरी को सेनेगल से प्रत्यर्पित किया गया था। रवि पुजारी पर हत्या और जबरन वसूली सहित कई गंभीर अपराध करने का आरोप है। वह मुंबई में 49 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित है।
गैंगस्टर रवि पुजारी 9 मार्च तक पुलिस हिरासत में
