रांचीः वरिष्ठ जेएमएम नेता एवं सरायकेला विधायक चंपई सोरेन ने झारखण्ड के नए मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। वे राज्य के 12 मुख्यमंत्री हैं। रांची राजभवन में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। उनके साथ दो अन्य मंत्रियों कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली।


शपथ – ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से दुमका पहुंचे। जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

