रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले, भाजपा में दूसरे दलों के नेताओं का शामिल होना जारी है। 30 अगस्त को चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की बाद, आज लोबिन हेम्ब्रम भी भाजपा में शामिल हो गए। झारखण्ड प्रदेश भाजपा के रांची स्थित कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में, उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, झारखंड भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा सहित अन्य लोगों ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

लोबिन हेम्ब्रम बोरियो विधानसभा क्षेत्र से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के विधायक थे। 2024 लोकसभा चुनाव में, पार्टी के विरोध में उन्होंने साहिबगंज लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। हांलाकि उन्हें लोकसभा चुनाव में पराजय का मुंह देखना पड़ा। इसके बाद उन्हें झामुमो से निष्कासित कर दिया गया। तभ से लोबिन के भाजपा में जाने के संकेत मिलने लगे थे।

संथाल परगना क्षेत्र में लोबिन हेम्ब्रम की पहचान, जेएमएम के एक वरिष्ठ और जुझारू नेता की रही है। बोरियो विधानसभा क्षेत्र का उन्होंने अनेकों बार प्रतिनिधत्व किया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में उनका पार्टी बदलना, क्या रंग लाता है? यह देखने वाली बात होगी।
