बांकीपुर विधानसभा सीट पर नितिन नवीन से भिड़ेंगे ‘शत्रु पुत्र’

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई सीटों पर रोमांचक लड़ाई दिखने की संभावना है। पटना जिले के बांकीपुर विधानसभा सीट से निवर्तमान भाजपा विधायक नितिन नवीन भाजपा के प्रत्याशी हैं। वहीं उन्हें टक्कर देने के लिए महागठबंधन की ओर से कांग्रेस ने पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को बांकीपुर सीट से टिकट दे दिया है। लव सिन्हा पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। अब यहां यह देखना अपेक्षित होगा कि क्या वे नितिन नवीन को इस सीट पर खामोश कर पाते हैं या नहीं।

Related posts

3 Thoughts to “बांकीपुर विधानसभा सीट पर नितिन नवीन से भिड़ेंगे ‘शत्रु पुत्र’”

  1. […] ने कहा है कि महागठबंधन के मुख्य घटक, कांग्रेस और राजद मिलकर भी बिहार विधानसभा चुनाव […]

Leave a Comment