झारखंड से राज्यसभा के लिए बैद्यनाथ और नथवानी निर्वाचित, प्रणव झा हारे

रांचीः झारखंड में राज्यसभा के दो सीटों के लिए हुए चुनाव में, सत्ताधारी गठजोड़ की कलई खुल गई है। झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम तो जीत गए लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा हार गए। वहीं एनडीए समर्थित परिमल नथवानी ने जीतकर सबको चौंका दिया। वह पहले भी झारखंड से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।

वैद्यनाथ राम को 30 वोट मिले जबकि परिमल नाथवानी को 28 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को मात्र 20 वोट मिले। वहीं 3 वोट निरस्त कर दिए गए। बैद्यनाथ राम की जीत पहले से ही सुनिश्चित थी। पेंच कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के मामले में फंसा था। और अंततः वहीं हुआ जिसकी आशंका थी। सत्ताधारी दल में फूट पड़ गयी और नथवानी ने बाजी मार ली।

झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं, ऐसे में दो सीटों के लिए हुए मतदान में, विजयी होने के लिए न्यूनतम 28 वोटों की आवश्यकता थी। विधानसभा में सत्ताधारी झामुमो के 34, कांग्रेस के 16, राजद के 4 और सीपीआई एमएल के 2 विधायक हैं। वहीं विपक्षी भाजपा के 21 और जेडीयू, लोजपा और आजसू के 1-1 विधायक हैं।

Related posts

Leave a Comment