राम जन्मभूमि ट्रस्ट से चंपत और मिश्रा की छुट्टी, कृष्ण मोहन को मिला प्रभार

अयोध्याः राम मंदिर परिसर में आयोजित, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में, चम्पत राय और अनिल मिश्र का त्यागपत्र स्वीकार करके, उन्हें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ न्यास से पदमुक्त कर दिया गया है। चंपत राय ट्रस्ट के महासचिव और अनिल मिश्रा ट्रस्ट के सदस्य थे। साथ ही गोपाल नगरकोटे को विशेष आमन्त्रित सदस्य सूची से हटाने का निर्णय किया गया।

बैठक में ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन को प्रभारी महासचिव बनाया गया है। स्थायी व्यवस्था होने तक, उन्हें ट्रस्ट के प्रबंधन और संचालन का उत्तरदायित्व सौंपा गया है। वे अब नई टीम का गठन करेंगे जो राम मन्दिर के व्यवस्था का संचालन करेगी।

आपको बता दें कि कृष्ण मोहन ने ही राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर सबसे पहले प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल के निधन के बाद, दलित वर्ग से कृष्ण मोहन को ट्रस्ट का सदस्य बनाया गया था। कृष्ण मोहन सेवानिवृत आइएफएस अधिकारी हैं। वे पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के आरएसएस के ‘क्षेत्र संघ चालक’ (क्षेत्र प्रभारी) भी हैं।

Related posts

Leave a Comment