नई दिल्लीः भाजपा की नवीन राष्ट्रीय टीम की घोषणा आज हो गई है। नितिन नवीन के नए अध्यक्ष बनने के बाद से ही पार्टी में नई टीम की घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही थी। इस टीम में कुछ पुराने लोगों को बनाए रखा गया है। वहीं नए लोगों को भी स्थान दिया गया है। इस टीम में युवा और महिलाओं को भी पर्याप्त स्थान मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री बसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत और राम माधव सहित 13 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। विनोद तावड़े, सुनील…
Read MoreDay: August 17, 2026
वंदे मातरम् के अपमान का विरोध, भाजपा ने फूंका कांग्रेसियों का पुतला
पटना: कांग्रेस द्धारा राष्ट्र-गीत ’वंदे मातरम्’ का अपमान किए जाने के विरोध में, बिहार में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस दौरान जुलूस निकालकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला फूंक कर, अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘वन्दे मातरम्’ केवल एक राष्ट्र-गीत नहीं बल्कि भारत की राष्ट्रचेतना और स्वाभिमान की हुंकार है। इसके सम्मान की रक्षा के लिए…
Read Moreअशोक धाम पर शोक की छाया, भगदड़ में गयी 8 श्रद्धालुओं की जान
बिहार के लखीसराय जिला अंतर्गत अशोक धाम में, श्रावण सोमवारी और नागपंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी दौरान बिजली का करंट फैलने की अफवाह के बाद वहां भगदड़ मच गयी। इस दौरान आठ श्रद्धालुओं की भीड़ में दबने और दम घुटने से मृत्यु हो गयी। मृतकों में हलसी की हेमलता यादव, ललिता यादव, सविता यादव, बड़हिया की मनमाला देवी सहित अन्य शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही, स्थानीय विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया…
Read More