अशोक धाम पर शोक की छाया, भगदड़ में गयी 8 श्रद्धालुओं की जान

बिहार के लखीसराय जिला अंतर्गत अशोक धाम में, श्रावण सोमवारी और नागपंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी दौरान बिजली का करंट फैलने की अफवाह के बाद वहां भगदड़ मच गयी। इस दौरान आठ श्रद्धालुओं की भीड़ में दबने और दम घुटने से मृत्यु हो गयी। मृतकों में हलसी की हेमलता यादव, ललिता यादव, सविता यादव, बड़हिया की मनमाला देवी सहित अन्य शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही, स्थानीय विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने जिला अस्पताल लखीसराय में भर्ती घायलों से मिलकर उनके उपचार की जानकारी ली और डॉक्टरों को बेहतर एवं समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। राज्य सरकार ने मृतकों के आश्रित परिवारों को सरकार की ओर से ₹4-4 लाख की सहायता राशि प्रदान की है। सरकार ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Related posts

Leave a Comment