वंदे मातरम् के अपमान का विरोध, भाजपा ने फूंका कांग्रेसियों का पुतला

पटना: कांग्रेस द्धारा राष्ट्र-गीत ’वंदे मातरम्’ का अपमान किए जाने के विरोध में, बिहार में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस दौरान जुलूस निकालकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला फूंक कर, अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘वन्दे मातरम्’ केवल एक राष्ट्र-गीत नहीं बल्कि भारत की राष्ट्रचेतना और स्वाभिमान की हुंकार है। इसके सम्मान की रक्षा के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता, कांग्रेस की इस मानसिकता के खिलाफ पूरी मजबूती से आवाज उठाता रहेगा।

Related posts

Leave a Comment