पटनाः जदयू ने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी पूर्व विधायक नीलम देवी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने दोनों पति- पत्नी की, जदयू में प्राथमिक सदस्यता को भी निरस्त कर दिया है। इतना ही नहीं अनंत सिंह के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए, जदयू ने विधानसभा अध्यक्ष से, संविधान की दसवीं अनुसूची के अंतर्गत, अनंत सिंह की मोकामा विधायक के रूप में सदस्यता को भी निरस्त करने की अनुशंसा की है।

आपको बता दें कि 23 अक्टूबर को हुए विधान पर्षद चुनाव में अनंत सिंह ने जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में खुलकर अपना समर्थन जताया था। इससे नकट भविष्य में, प्रशांत किशोर के साथ उनके जाने की संभावना जतायी जा रही है। जनता दल यूनाईटेड ने इसी पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण अनंत सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
