झारखण्ड भाजपा में नई जान फूंकने में जुटे नितिन नवीन

रांचीः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, झारखण्ड भाजपा में नई जान फूंकने में जुटे हैं। अपने झारखण्ड प्रवास के दूसरे दिन, उन्होंने रांची में आयोजित एक बैठक में पार्टी पदाधिकारियों में जोश जगाने का काम किया। राज्य के जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की इस महत्वपूर्ण बैठक को उन्होंने संबोधित किया।

भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड में 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए, अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभी से ही सचेष्ट करने में जुटी है। इसी संबंध में पार्टी ने अपनी विस्तृत कार्ययोजना को अपने जिलास्तरीय पदाधिकारियों के समक्ष रखने का प्रयास किया है।

Related posts

Leave a Comment