तेघड़ा विधायक वीरेंद्र महतो के जेडीयू में जाने से भाजपा में खलबली

बेगूसराय के तेघड़ा से राजद विधायक वीरेंद्र महतो के जदयू में शामिल होते ही स्थानीय भाजपा नेताओं में खदबदाहट शुरू हो गई है। कई मंडल अध्यक्षों ने प्रदेश भाजपा अधिकारियों से मिलकर, तेघड़ा सीट पर बीजेपी के ही प्रत्याशी को उतारने की मांग की है। उनका तर्क है कि तेघड़ा शुरू से ही भाजपा की परंपरागत सीट रही है। आपको बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनाव में वीरेंद्र महतो राजद, तेघड़ा विधानसभा सीट पर जदयू और कांग्रेस गठबंधन से राजद के प्रत्याशी थे। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी रामलखन सिंह को 15,611 वोटों से पराजित किया था। यही कारण है कि भाजपा इस सीट पर अपना दावा मान कर चल रही है।

Related posts

Leave a Comment