उत्तर प्रदेश के हरदोई में विश्व प्रसिद्ध बेबली स्काॅट रिवाल्वर का निर्माण होगा। ब्रिटिश कंपनी बेबली स्काॅट को इसके लिए पहले ही केंद्र सरकार से अनुमति मिल चुकी है। लखनऊ की एक कंपनी इसमें बेबली स्काॅट की साझीदार होगी। पहले चरण में .32 बोर के रिवाल्वर का निर्माण किया जाएगा, जिसका मूल्य 1 लाख 60 हजार रूपए होगा।

दूसरे चरण में कंपनी एयरगन, शाॅटगन और गोलियों का भी निर्माण करेगी। मेक इन इंडिया योजना के अंतर्गत भारत में विदेशी हथियार का निर्माण करने वाली यह पहली कंपनी होगी। इंग्लैंड के बर्मिंघम में स्थित इस कंपनी की स्थापना 1790 में की गई थी। विश्व प्रसिद्ध बेबली स्काॅट रिवाल्वर की मारक दूरी 25 से 30 गज के बीच होती है।
[…] हरदोई में होगा बेबली स्काॅट रिवाल्वर … […]
[…] हरदोई में होगा बेबली स्काॅट रिवाल्वर … […]
[…] के विशेष न्यायालय ने बाबरी विध्वंस केस के सभी 32 आरोपियों को इस मामले में […]
[…] राहत देते हुए, वित्तीय वर्ष 2018-2019 के लिए जीएसटी वार्षिक रिटर्न और ऑडिट रिपोर्ट जमा […]
[…] का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण यूकेन में भारत के राजदूत पार्थ सत्पथी […]
[…] केस एक प्रकार से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए […]
[…] दिल्लीः अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज और बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह […]