देवेंद्र फड़नवीस बनाए गए बिहार भाजपा विधानसभा चुनाव प्रभारी

पटनाः भारतीय जनता पार्टी ने, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को बिहार भाजपा विधानसभा चुनाव का प्रभारी घोषित कर दिया है। काफी पहले से इस विषय में अटकलें लगायी जा रही थी। हाल के दिनों में देवेंद्र फड़नवीस विधानसभा चुनाव को लेकर, बिहार के विभिन्न जिलों के भ्रमण पर थे। इस दौरान उन्होंने संगठन और कार्यकर्ताओं से विभिन्न राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श भी किया था। उन्हें एक अच्छा संगठनकर्ता और प्रशासक माना जाता है। केंद्र और बिहार के सभी भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने देवेंद्र फड़नवीस को बिहार भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी है।

Related posts

Leave a Comment