श्रेयसी सिंह ने थामा ‘कमल’, जमुई या अमरपुर से लड़ेंगी चुनाव!

नई दिल्लीः अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज और बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की पुत्री श्रेयसी सिंह, आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता प्रदान की और भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में बिहार विधानसभा चुनाव भाजपा प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस, भूपेंद्र यादव और संजय मयूख भी उपस्थित थे। संभावना जतायी जा रही है कि श्रेयसी सिंह अमरपुर या जमुई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैें।

Related posts

3 Thoughts to “श्रेयसी सिंह ने थामा ‘कमल’, जमुई या अमरपुर से लड़ेंगी चुनाव!”

  1. […] ने औराई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रामसूरत राय जी के साथ […]

  2. […] बांकीपुर विधानसभा सीट से निवर्तमान भाजपा विधायक नितिन नवीन भाजपा के प्रत्याशी […]

Leave a Comment