कुख्यात अपराधकर्मी मनोज मुर्मू देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार

कई कांडों में वांछित कुख्यात अपराधी मनोज मुर्मू आखिकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। वह लंबे समय से पाकुड़ जिला की पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ था। मनोज मुर्मू के संबंध में गुप्त सूचना मिलने के पश्चात, पाकुड़ पुलिस अधीक्षक ने उसे पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया। टीम द्वारा की गई छापामारी में फरार कुख्यात अपराधकर्मी मनोज मुर्मू गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया। कई थानों में दर्ज कांडो में वांछित मनोज मुर्मू को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा दिया। उसकी गिरफ्तारी से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।

Related posts

One Thought to “कुख्यात अपराधकर्मी मनोज मुर्मू देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार”

Leave a Comment