मुंबईः पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इस हमले में सेवानिवृत नौसेना अधिकारी की सिर और आंखों में गहरी चोट आयी है। अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी घायल नौसेना के अधिकारी से फोन पर बात की और मामले की जानकारी ली। वहीं हमले के आरोपी शिवसैनिकों को 5-5 हजार रूपए के मुचलके पर जमानत दे दी गई। उनके परिजनों ने पुलिस अधिकारियों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जानबूझ कर हमले के आरोपियों पर कमजोर धाराओं में केस दर्ज किया गया।
नौसेना के अधिकारी पर हमले के आरोपी शिवसैनिकों को जमानत

[…] एनआइए ने वहां से पाकिस्तान से पोषित अल-कायदा मॉड्यूल के 9 आतंकियों को गिरफ्तार […]