खूंटी जिला पुलिस ने लगभग 29.20 एकड़ भूमि में लगे अवैध अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई खूंटी, सायको, मुरहू एवं अड़की थाना क्षेत्र में संयुक्त रूप से की। इन क्षेत्रों में पहले भी अफीम की खेती अवैध रूप से की जाती रही है। इसके पीछे नक्सलियों का हाथ बताया जाता है।

स्थानीय लोग नक्सलियों के भय और ज्यादा कमाई की लालच में आकर लंबे समय से अफीम की अवैध खेती में संलिप्त हैं। वहीं पुलिस भी अफीम की इस अवैध खेती के विरूद्ध अभियान चलाती आ रही है। यह और बात है कि इस पर अभी तक पूर्णरूपेण नियंत्रण नहीं पाया जा सका है।