नहीं रहीं ‘स्वर कोकिला’, पूरे देश में शोक की लहर

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं। एक महीने पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले उनकी हालत में सुधार हुआ था लेकिन कल अचानक एक बार फिर से उनकी तबियत खराब हो गयी थी। डॉक्टरों ने उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर रखा था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राट्रपति रामनाथ कोविंद ने लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक जताया है। उनके निधन से न केवल कला जगत में बल्कि पूरे देश में शोक की लहर है। लता मंगेशकर ने अपने जीवन काल में लाखों गीत गए। उनके गाए गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ को इस वर्ष पहले बार गणतंत्र दिवस के बीटिंग रिट्रिट समारोह में शामिल किया गया था। लता मंगेशकर के निधन के साथ ही भारतीय सिनेमा में संगीत के एक युग का अवसान हो गया है।

Related posts

Leave a Comment