भाजपा ने फिर चौंकाया, भजन लाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया

जयपुरः भाजपा ने एक बार फिर अपने निर्णय से लोगों को चौंकाया है। पार्टी ने पहली बार एक ब्राह्मण विधायक को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। वे संघ से भी जुड़े रहे हैं। भजनलाल शर्मा सांगानेर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए हैं और पहली बार में ही उन्हें मुख्यमंत्री की कमान सौंप दी गई है।

इसके साथ ही राजस्थान में दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए गए हैं। दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। राजकुमारी दीया कुमारी राजपूत जाति से आती हैं। उन्होंने विद्याधर नगर सीट से विधानसभा चुनाव जीता है।

वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा अनुसूचित जाति से आते हैं। उन्होंने दूदू सीट से विधानसभा चुनाव जीता है।

वहीं सिंधी सीट से विधायक वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। सिंधी सीट अजमेर जिले में है। इन नामों को देखने के बाद एक बात स्पष्ट रूप से कही जा सकती है कि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान, तीनों ही राज्यों में भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर, जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा है।

Related posts

Leave a Comment