बिहार में सुशासन का जलवा बरकरार, नौंवी बार नीतीश सरकार

पटनाः बिहार की राजनीति में एक बार फिर से इतिहास ने स्वयं को दोहराया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद से गठबंधन तोड़कर, एक बार फिर से भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए से हाथ मिला लिया। तेजी से बदलते घटनाक्रम में, नीतीश कुमार ने पहले राजभवन जाकर, राज्यपाल को अपना त्याग- पत्र सौंपा। इसके साथ ही एनडीए के समर्थन से सरकार बनाने का दावा भी प्रस्तुत कर दिया। बहुमत का समर्थन पत्र देखने के बाद, राज्यपाल ने उन्हें शपथ- ग्रहण के लिए आमंत्रित किया।


राजभवन में आयोजित शपथ- ग्रहण समारोह में, नीतीश कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा 6 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें विजय चौधरी, विजयेंद्र प्रसाद यादव, डॉ. प्रेम कुमार, श्रवण कुमार, संतोष मांझी सुमन और सुमित सिंह शामिल हैं। इन सभी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।


शपथ- ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी अध्यक्ष जीतनराम मांझी, एलजेपी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment